HomeTrendingराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने जीता स्वर्ण पदक

  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने जीता स्वर्ण पदक

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिल्ली के प्रतिष्ठत ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे चंदौली के खिलाड़ी उत्कर्ष तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 13 से 15 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में एस ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी उत्कर्ष तिवारी ने सब जूनियर में 29 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष की सफलता का श्रेय राष्ट्रीय रेफरी एवं कोच राहुल कुमार को दिया जा रहा है। उत्कर्ष के पिता डॉ राधा रमन अपने बच्चों के स्वर्ण पदक जीतने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय, डॉ साजू थॉमस, डॉ विनय वर्मा, डॉ अनिल मिश्रा, प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया।इस आशय की जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार ने दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read