जवाहर नवोदय विद्यालय में निर्बाध रूप से करें विद्युत आपूर्ति: डीएम

जवाहर नवोदय विद्यालय में निर्बाध रूप से करें विद्युत आपूर्ति: डीएम

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबन्ध समिति, सलाहकार समिति तथा जिला स्तरीय मेस कमेटी की बैठक बुलाई की गई। बैठक के दौरान जी-20 एफएलएन और एनईपी 2020 तथा न.वि.स. द्वारा एनईपी 2020 के क्रियान्वयन के सन्दर्भ में जल एवं विद्युत की समस्या, कंस्ट्रक्शन, सुरक्षा, शैक्षणिक उन्नयन एवं भोजनालय सम्बन्धी कार्य योजना पर चर्चा की गयी। प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा पीपीटी के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब, बहुउद्देशीय सभागार का स्टीमेट बनाने के लिए अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड को निर्देशित किवा। एसडीओ विद्युत विभाग, हैदरगढ़ को भी निर्देशित किया कि विद्यालय में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे जिससे विद्यार्थियों के अध्ययन में कोई समस्या न आने पाये। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि विद्युत आपूर्ति की समस्या आने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी तथा एसडीओ से समन्वय स्थापित करके विद्यालय में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय वी.के. यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी राजकुमार राम, सांसद प्रतिनिधि विजयानन्द बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला