आज यह शिक्षा का वृक्ष स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक पहुंचने के करीब है: प्रबन्धक

आज यह शिक्षा का वृक्ष स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक पहुंचने के करीब है: प्रबन्धक

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मां सुदामी देवी बालिका डिग्री कॉलेज करिया बर सेमरी आजमगढ़ आज यह महाविद्यालय किसी परिचय का मोहताज नहीं है इसकी स्थापना तो साठ के दशक में ही कर दी गयी थी तब चारों तरफ जंगली इलाके यहां की खूब सूरती बढ़ाते थे विद्यालय में शासन से लेकर सुशासन की कहानी लोग खूब कहते थे परीक्षा प्रणाली की चर्चा भी किसी से छुपी नहीं थी जनपद आजमगढ़ के पश्चिमी छोर पर बढ़ाने का जो प्रयास किया गया वह एक अविस्मरणीय पल था उस दौर में शिक्षा की लोकप्रियता से दूर-दूर तक लोगों का कोई संबंध या संपर्क नहीं हो पाता था एक तरफ लोगों का घर परिवार चलाना मुश्किल दौर से गुजर रहा था ऐसे में संजय यादव जो विद्यालय के इस समय प्रबंधक भी है कहते हैं कि मेरे बाबा स्वर्गीय लाल बिहारी यादव अपने गांव के कई बार सरपंच चुने गए थे तब के वह कक्षा 8 पास थे जो उस समय के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षा मानी जाती थी वह 1999 तक प्रबंधन का कार्यभार देखते रहे उनके बाद पिताजी स्वर्गीय पन्ना लाल यादव इस प्रबंधन का कार्यभार जीवन पर्यंत देखते रहे साथ ही वह निजामाबाद में अधिवक्ता बार एसोसिएशन के 9 बार अध्यक्ष पद को संभाले हुए थे वहीं तब एक दौर शुरू हुआ जब राजनीति में विधानसभा के उम्मीदवार पद पर भीमा यादव को उतार दिया था तो चारों तरफ उनकी राजनीतिक पावर भी सबके समझ में आ गयी थी लेकिन होनी को कौन टाल सकता है कोरोना काल के दौरान उनका इलाज खूब चला लेकिन ईश्वर को जो मंजूर होता वह होकर ही रहता है फिर उनको 2021 मे बचाया नहीं जा सका तब से इस पद पर संजय यादव विद्यालय के विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास रत हैं वह बताते हैं कि बाबा के अंदर वह सोच कितनी महत्वपूर्ण थी जब साठ के दशक में चारों तरफ दूर-दूर तक कहीं पर भी विद्यालय के नाम पर कोई संस्था दिखाई नहीं दे रही थी लेकिन बाबा को यह महसूस हो गया था कि बिना शिक्षा के किसी भी तरह कोई विकास नहीं किया जा सकता इसलिए उन्होंने 1962 में जनता जूनियर हाई स्कूल आतापुर ओहनी की स्थापना कर लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करवा दी और यह कारवां हाई स्कूल से जनता इंटर कालेज आता पुर ओहनी तक के रूप में अपनी पहचान बना कर दसों किलोमीटर दूर तक लोगों के लिए एक मिसाल बना हुआ है इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर बड़े पैमाने पर अधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों के पदों को प्रदेश से लेकर देश के तमाम हिस्सों में अपनी जिम्मेदारी संभाले हुए हैं विद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे लोगों का मानना है कि प्रबंधक का राजनीतिक से लेकर गैर राजनीतिक लोगों से महत्वपूर्ण सम्बन्ध होने के करण प्रगति दिखाई देती रहती है। यहीं विद्यालय परिसर में एक बड़े दुर्गा मन्दिर की स्थापना करके श्रद्धालुओं के लिए भक्ति के लिए अवसर भी खोल दिये वहीं इस मन्दिर से कइ परिवार की रोजी रोटी भी चलती रहती है। इस परिवार को शिक्षा की ललक अभी पूरी नहीं हुई बताते चलें पहले बाबा फिर पिता जी विद्यालय के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाले हुए थे लेकिन जब से संजय यादव ने प्रबंधन का कार्यभार संभाला है तबसे विद्यालय में और ज्यादा विकास को गति मिल रही है यही कारण है उनका मानना है जब विकास को आज लोगों के लिए मुख्य मुद्दा बनता देखा जा रहा है तो यहां पर अत्याधुनिक शिक्षा कंप्यूटर की शिक्षा, सीसी कैमरे, रोड की समस्याओं से निदान पाने की सुव्यवस्थित व्यवस्था, चारों तरफ बाउंड्री, छात्राओं के विद्यालय आने जाने में किसी भी तरह की कोई भी आज तक त्रुटि या असुविधा देखने को नहीं मिली है जिससे क्षेत्रीय लोगों के साथ शासन प्रशासन की भी सकारात्मक सोच इस महाविद्यालय के प्रति देखी जा सकती है। नब्बे के दशक में संजय यादव ने बाबा के सम्मान को देखते हुए और शिक्षा की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए उन्होंने अपनी मां के नाम से स्नातक स्तर तक के महाविद्यालय की शुरुआत कर दिया उस विद्यालय का नाम उन्होंने अपनी मां के नाम से मां सुदामी देवी महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना कर क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात दे दी यही कारण है कि आज जब से यह विद्यालय खुला है लगातार छात्राओं की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है और परिणाम भी बच्चियों के 85 से 90 प्रतिशत के आसपास लगातार आते रहते हैं महाविद्यालय में शिक्षकों के शिक्षा के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने से विद्यालय की लोकप्रियता भी किसी से छुपी नहीं है स्नातकोत्तर की मान्यता प्राप्त कराने के लिए लगातार प्रयास चल रहा है जल्द ही परिणाम सामने आ जाएंगे। इण्टर एवं महाविद्यालय के प्रबंधक बताते हैं कि इस विद्यालय में गरीब, असहाय छात्रों के लिए जूनियर से लेकर हाईस्कूल, इण्टर और अब डिग्री कॉलेज तक की शिक्षण सुविधा मुफ्त में उपलब्ध रहती हैआज इस शिक्षण संस्थान में लगभग तीन हजार के आसपास पढ़ने वाले लोगों की संख्या है इतना ही नहीं आज जिस भी बच्चों के शिर से माता-पिता का शाया उठ चुका है उसके लिए यह एक जिम्मेदार अभिभावक की तरह सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर सुविधा उपलब्ध कराने से पीछे नहीं रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला