बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी—डण्डे
कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक—दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। मालूम हो कि कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी साजिद और रईस दोनों पड़ोसी हैं। दोनों के बच्चे कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। दोनों के बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। दोनों बच्चों ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक—दूसरे के आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से साहिल अमन व अरमान घायल हो गये जबकि दूसरे पक्ष से सोयाब, फैसल व ज़ैद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए घायलों का उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक—दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












