मार्ग हादसे में दो घायल
रूपा गोयल
बांदा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के कांशीराम कालोनी निवासी भूरा (29) पुत्र विनोद प्रसाद शनिवार की शाम ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रहा था। तभी महाराणा प्रताप चैक के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वह घायल हो गया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शहर के शुकुल कुआं मोहल्ला निवासी तेजा (35) पुत्र कल्लू किसी काम से चोराहे जा रहा था तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।