HomeJaunpurयातायात में बाधक बन रहीं परिवहन की बसें

यातायात में बाधक बन रहीं परिवहन की बसें

यातायात में बाधक बन रहीं परिवहन की बसें

जौनपुर। जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण क्षेत्र जेसीज चौराहा पर सुबह से शाम तक सदैव जाम की स्थिति बनी रहती है जिसे हटाने और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए यातायात विभाग हलाकान और परेशान रहता है। देखा जाता है कि जैसे ही जाम को हटाये तभी रोडवेज की बसें सभी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आड़े—तिरछे पूरे सड़क चौराहे पर जाम लगाकर सवारी भरने में मशगूल हो जाते हैं। इसके चलते आम नागरिकों को जाम में काफी परेशानियों का सामना पड़ता है जिसके लिये राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग ने बताया कि इस दुर्व्यवस्था को सही करने और विभाग चालकों को गाइड लाइन जारी करने और उनको यातायात नियमों का पालन करने और कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया परन्तु विभाग ने उक्त प्रकरण पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read