सोशल ऑडिट में दिखाई दी पारदर्शिता
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। तहसील धनघटा के विकाश खण्ड पौलीमे चल रहे शोसल ऑडिट मे जहां जवाबदेही पारदर्शिता और सहभागिता के तहत वित्तीय वर्ष का शोसल ऑडिट हुई जिसमें कोआर्डिनीटर और उनकी टीम पुरे ग्राम सभा मे घूम घूम कर दो दिन विकाश परियोजनाओं में कराए गए।
कार्यों की जांच कर पंचायत भवन पर खुली बैठक कर ग्रामीणों से पूछ कर संतुष्ट हुए। वहीं 4 ग्राम पंचायत धौरहरा, डिहवा, दुलमपुर, दुल्हापार मे बैठक की गई। जहां ग्रामीणोंने जांच अधिकारी के सुर में सुर मिलाते रहें। वहीं डिहवा और धौरहरा मे कराए गए कार्यों मे जांच अधिकारी को किसी भी तरह की कोई वित्तीय अनिमियता नही मिली जबकि इससे पहले हुऐ ऑडिट में कुछ न कुछ कमियां मिली थीं जिसकी रिकवरी की बात जांच अधिकारी ने कही थी। इस बार डिहवा और धौरहरा मे प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक के कार्यों की सराहना हुई। पूरे जांच के दौरान ग्रामीण पंचायत भवन पर डटे रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












