प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। यूनिसेफ द्वारा सामुदायिक स्तर के हितधारकों को बाल संरक्षण की बुनियादी जानकारी से परिचित कराने हेतु बाल संरक्षण सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार सम्बंधी मॉड्यूल का प्रशिक्षण ग्राम उदयपुर के पंचायत भवन पर किया गया। जिसका उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर बाल संरक्षण और संबद्ध पदाधिकारियों की सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन क्षमता को बढ़ाना है। इसी क्रम में यूनिसेफ द्वारा इस मॉड्यूल को उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों के 500 से अधिक ग्राम पंचायतो में संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से ग्राम बाल संरक्षण समितियों, विद्यालय प्रबन्ध समितियो तथा क्षेत्र में प्रभुत्व रखने वाले अन्य हितभागियो को उपरोक्त मॉड्यूल पर जनपद वाराणसी में एक्शन एड के प्रशिक्षक सुनील कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनपद वाराणसी में यूनिसेफ तथा एक्शन एड के सहयोग से हरहुआ ब्लॉक के 5 ग्राम (मुर्दहा, उदयपुर, आदमपुर, औरा, बेलवारिया) में ग्राम बाल कल्याण एवम संरक्षण समिति को और सशक्त किए जाने हेतु समिति के सदस्यो को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है।कार्यक्रम का संचालन एक्शन एड के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने किया। मुख्य वक्ता अधिवक्ता प्रिंस चौबे रहे। बच्चों के संरक्षण के लिए जरूरी है कि आप का व्यवहार मैत्रीपूर्ण हो तो आप बच्चो से उनकी समस्याओं को समझ सकते है और बच्चो को विरोध करने में अक्षम बना सकते है। इस गतिविधि में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा, सहायिका, एएनएम, प्रधानाध्यापक, ग्रामसभा के दो सम्मानित अभिभावक, ग्रामसभा के दो बाल प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA