Homeबांदाअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रूपा गोयल
बांदा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा केन नदी आरती स्थल पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलम सिंह चौधरी की उपस्थिति रही योगाचार्य महर्षि परमहंस योग केंद्र के संस्थापक गंगा शरण त्रिपाठी द्वारा वहां पर उपस्थित सभी प्रशिक्षण लेने वाले साथियों को योग से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि योग हम किसी भी समय कर सकते हैं। योग का समय होता है सुबह। सूर्याेदय से होने से पहले और शाम के समय भारी भोजन न करें और इसके बाद आप योग कर सकते हैं। गौ रक्षा समिति जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने कार्य किया जाता है और यह पहल की जाती है कि आप एक दिन योग करने से कोई आपको फायदा नहीं होगा आप प्रतिदिन योग करें जिससे आपके शरीर को लाभ होगा। इस मौके पर सभासद फूलचंद वर्मा, सभासद अविनाश निषाद, सभासद विनय प्रजापति, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता, प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला, जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार, धुरिया नगर उपाध्यक्ष रामकरण पाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read