मेसकौर में व्यापार मण्डल का चुनाव सम्पन्न, फिरोज बने अध्यक्ष
विवेक कुमार
मेसकौर, नवादा (बिहार)। शनिवार को दोपहर वरीय अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के देखरेख में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर फिरोज खान उर्फ मासूम ने 2 मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की।
वही फिरोज खान के 2 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने सर्टिफिकेट दिया। बता दें कि यह व्यापार मंडल के अध्यक्ष एक पद हेतु मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हो गई थी।
फिरोज खान और राजेश कुमार के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन करवाया था। जिसमें फिरोज खान को 6 मतों से जबकि राजेश कुमार को 4 मत प्राप्त हुए ।वही 5 सदस्य पद हेतु निर्वाचित हुई और व्यापार मंडल में कुल 10 मतदाता थे ।जिन्हें अपने मत का प्रयोग किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











