दूसरे की जमीन पर जबर्दस्ती नाली का पानी गिराने को लेकर हुई मारपीट
उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनसा पंचायत के अचलपुर में दूसरे के जमीन में जबरदस्ती नाली का पानी गिराने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर किया मारपीट किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचलपुर गांव के निरंजन उर्फ राजदेव प्रसाद यादव के खतियानी जमीन में किशोरी यादव जबरदस्ती नाली का पानी गिराना चाह रहा था, जिसे मना करने के लिए जब राजदेव यादव की पत्नी उषा देवी गई। तभी शराब के नशे में धुत पवन यादव, दीपू यादव, सुभाष यादव, सुबोध यादव, अनुज यादव, सचिन यादव, सौरभ यादव और रविंदर यादव ने मिलकर उषा देवी और उनकी तीनों बेटियों क्रमशः खुशबू कुमारी, अर्चना कुमारी और सीमा कुमारी के साथ लाठी डंडे से जमकर मारपीट किया। पीड़ित परिवार हिसुआ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











