कस लीजिए अपनी कमर, भाजपा ही मल्हनी से चुनाव लड़ेगी: सुनील बंसल | #TEJASTODAY
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की समन्वयक बैठक जिले के एक होटल में सुनील बंसल ने ली जिसमें मुख्य रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश श्रीवास्तव, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा मल्हनी के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर रहे। उन्होंने जिले के सभी विधायकों और सांसद के साथ-साथ भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी और मल्हनी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की बैठक ली।
उन्होंने संगठन के कार्यों का समीक्षा की और कोरोना काल में जो सेवा कार्य जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने की उनकी सरहाना किये और आगे कहा कि 14 सितम्बर से 21 सितम्बर तक सेवा सप्ताह पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलेगा।
उसमें प्रत्येक सेक्टर पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा, युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर लगेगा, प्रत्येक मण्डल पर सफाई का कार्य होगा, उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि आप लोग कमर कस लीजिए भाजपा ही मल्हनी से चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं इसलिये बूथ पर जाकर आज से ही मेहनत करना शुरू कर दे तो चुनाव जीतने से हमें कोई रोक नहीं सकता।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020