रामगढ़ के कई बूथों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने देखा पीएम का लाइव टेलीकास्ट

रामगढ़ के कई बूथों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने देखा पीएम का लाइव टेलीकास्ट

हमारे कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते: अशोक कुमार
निशा
रामगढ़, नुआंव (बिहार)। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव टेलीकास्ट प्रसारण को मंगलवार के दिन रामगढ़ विधानसभा के कई बूथों पर हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इस कड़ी में रामगढ़ प्रखंड के 123 बूथ पर निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, रामगढ़ प्रभारी प्रभारी अजय सिंह, विधानसभा प्रभारी दीनानाथ सिंह, सुरेंद्र यादव, शोभनाथ यादव, पूर्व मुखिया कालिका पासवान, महेंद्र राम, दुर्गेश मणि सिंह, भानु सिंह सहित अन्य कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के टेली कास्ट प्रसारण को सुना।प्रसारण को सुनने के बाद पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

हम पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार के नौ साल के उपलब्धियों को बता रहे हैं। हम लोग एसी के बीच में रहने वाले नहीं बल्कि जनता के दुःख दर्द में चौबीसों घंटे तैयार रहने वाले लोग हैं। यही सब विशेषताओं के कारण आज हमारी पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी बनी हुई है। पार्टी सबका सम्मान करती है। महिला हो या पुरुष। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि गांवों के विकास को बढ़ाकर ही देश को विकसित बनाया जा सकता है। उन्होंने एमपी को दो बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रदान की है। जिससे राज्यों के कनेक्टिविटी में बढ़ावा मिलेगा। इधर नुआंव मंडल के चपरांग बूथ संख्या 254 पर भी कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सुना।

जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता नमोनारायण चतुर्वेदी, नुआंव मंडल अध्यक्ष संदेश चौधरी, बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, रणवीर सिंह, संतोष दुबे, अनिल सिंह, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रेमशंकर सिंह, मृत्युंजय सिंह, गोपाल सिंह, फूलू सिंह, तारिणी उपाध्याय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent