HomeJaunpurइस महिला ने मचाया प्रदेश में खलबली, आखिर क्या हुआ ऐसा, ​पढ़िए...

इस महिला ने मचाया प्रदेश में खलबली, आखिर क्या हुआ ऐसा, ​पढ़िए पूरी खबर…

इस महिला ने मचाया प्रदेश में खलबली, आखिर क्या हुआ ऐसा, ​पढ़िए पूरी खबर…

देवरिया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से 59 वर्षीया विधायक विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया शहर के देवरिया खास मोहल्ले की रहने वाली हैं। शिक्षा एमए समाजशास्त्र हैं। उन्होंने 1992 से भाजपा से अपने राजनीति की शुरुआत की। वह भाजपा महिला मोर्चा की देवरिया नगर की अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा भाजपा की नगर उपाध्यक्ष, जिला महिला मोर्चा की दो बार अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की मंत्री और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रही हैं। 2009 में परिसीमन के बाद सलेमपुर सुरक्षित सीट हो गया। जिसके बाद भाजपा ने वर्ष 2012 में उन्हें सलेमपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह सपा प्रत्याशी मनबोध प्रसाद से चुनाव हार गई।

सपा से भी चुनाव लड़ चुकी हैं व‍िजय लक्ष्‍मी
2017 के चुनाव में भाजपा ने टिकट काट दिया। इससे नाराज होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। सपा ने उन्हें सलेमपुर से प्रत्याशी बनाया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी काली प्रसाद से चुनाव हार गई। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी में पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने विधायक काली प्रसाद का टिकट काटकर विजय लक्ष्मी गौतम को पार्टी का प्रत्याशी बनाया। विजयलक्ष्मी ने सुभासपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद को पराजित कर पहली बार विधायक निर्वाचित घोषित की गई।

विजय लक्ष्मी के नाम है कोटे की दुकान
विजय लक्ष्मी गौतम के नाम शहर में कोटे की दुकान है। वह कोटेदार के रूप में कार्य करने के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। इनकी कुल संपत्ति 87.95 लाख है। विजय लक्ष्मी गौतम की शादी गौरी बाजार क्षेत्र के विनायक गांव में हुई है। पति बैंक में अधिकारी हैं। परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री हैं। दोनों पुत्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं एवं पुत्री की शादी हो चुकी है। विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया शहर के देवरिया खास मोहल्ले में अपने मायके में रहती हैं। मोहल्ले के लोगों में इनकी प्रसिद्धि है सभी लोगों से इनका अच्छा व्यवहार है।

विजयलक्ष्मी के पास है 87.95 लाख की कुल संपत्ति
विजय लक्ष्मी गौतम के पास कुल 87 लाख 95 हजार 994 रुपये की संपत्ति है, जिसमें 19 लाख 95 हजार 994 रुपये की चल व 68 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। जबकि वर्ष 2017 में आठ लाख की चल और 1.40 करोड़ की अचल संपत्ति थी। वर्तमान में उनके पास 300 ग्राम सोने व पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण भी है। उनके विरुद्ध मारपीट व धमकी का एक मुकदमा दर्ज है। समाजशास्त्र विषय से एमए पास विजय लक्ष्मी का पेशा व्यवसाय है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read