शाहगंज वालों की इस मांग से जिले में हो सकता है अलगाववाद, जानिए क्या है मामला
शाहगंज वालों की इस मांग से जिले में हो सकता है अलगाववाद, जानिए क्या है मामला
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा में निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह ने सपा का विजयी रथ रोक दिया है। 20 साल से शाहगंज विधानसभा में सपा का कब्ज़ा रहा है। लेकिन, 2022 विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह ने सपा के प्रत्याशी ललई यादव को चुनाव हरा दिया। इस चुनाव में NOTA और AIMIM ने एक्स-फैक्टर का काम किया।
शाहगंज को अलग जिला बनाने की मांग
जीत के बाद निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शाहगंज विधानसभा में उनके लिए विकास के मुद्दे प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि शाहगंज को जिला बनाने की मांग करेंगे। इसके अलावा बंद हो चुकी रत्ना शुगर मिल को दोबारा शुरू कराएंगे। इसके अलावा शाहगंज में बायपास भी बनाया जाएगा।
कांटे की रही टक्कर
जौनपुर की शाहगंज विधानसभा में 32 राउंड की गिनती के दौरान कांटे की टक्कर रही। निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह ने शुरुआती राउंड में बढ़त बना ली। समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी ललई यादव भी उनसे पीछे नहीं रहे। कुछ राउंड के बाद ललई यादव और रमेश सिंह के बीच रोमांचक लड़ाई हो गयी। 32वें राउंड के अंत मे सपा प्रत्याशी ललई यादव को 86,514 वोट मिले। वहीं निषाद पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह को 87,233 वोट मिले। 719 वोट से रमेश सिंह ने सपा के लाल यादव को चुनाव हरा दिया।
NOTA भी रही खेल में
शाहगंज विधानसभा में NOTA (NONE OF THE ABOVE) के सामने भी जमकर बटन दबे। शाहगंज विधानसभा में नोटा को 1,643 वोट मिले। हार-जीत के अंतर से ज्यादा शाहगंज विधानसभा में वोटर्स ने नोटा के सामने का बटन दबाया।AIMIM प्रत्याशी ने शाहगंज विधानसभा में 8,127 वोट मिले। शाहगंज विधानसभा में AIMIM ने नायब अहमद खान को उम्मीदवार बनाया था। AIMIM ने मुस्लिम वोटर्स में सेंधमारी कर दी। नतीजा ये हुआ कि सपा को पड़ने वाले वोट AIMIM को मिल गया।
BSP ने भी उतारा था यादव उम्मीदवार
BSP ने शाहगंज विधानसभा से इंद्रदेव यादव को उम्मीदवार बनाया था। शाहगंज में बसपा उम्मीदवार को 48,797 वोट मिले। बसपा उम्मीदवार ने भी यादव वोट में सेंधमारी की। नतीजन यादव वोट में सेंधमारी का नुकसान सपा को उठाना पड़ा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।