श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राठौर, चाय वितरित करके किया स्वागत

  • श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राठौर, चाय वितरित करके किया स्वागत

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। छठ महापर्व पर सई नदी राजघाट एवं शहीद स्मारक घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर की ओर से चाय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों एवं घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय वितरित करके उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, लोक संस्कृति और भगवान सूर्य की उपासना का महान पर्व है। श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठी मईया और भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। साथ ही कहा कि समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना ही उनका संकल्प और संस्कार है।