HomeTrendingएयरपोर्ट पुनर्वास में प्रभावितों को घर, दुकान एवं रोजगार देने की मांग

एयरपोर्ट पुनर्वास में प्रभावितों को घर, दुकान एवं रोजगार देने की मांग

  • एयरपोर्ट पुनर्वास में प्रभावितों को घर, दुकान एवं रोजगार देने की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। मुम्बई एयरपोर्ट झोपड़पट्टी पुनर्वास परियोजना से प्रभावित लोगों के हितों और अधिकारों को प्राथमिकता देने की मांग उठने लगी है। अभिराम सिंह फाउंडेशन और विमानतल परिसर रहिवासी एकता संघ की ओर से सांताक्रुज (पूर्व) के वकोला स्थित चैतन्य नगर व्यायामशाला परिसर में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें सांताक्रुज, विले पार्ले और अंधेरी के झोपड़पट्टीवासियों के पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सामाजिक कार्यकर्ता वंदना जाधव ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) की ओर से सांताक्रुज, विले पार्ले और अंधेरी क्षेत्रों की 15 प्रतिशत झोपड़पट्टियों के पुनर्वास की तैयारी की जा रही है। इसके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) की मौजूदा जमीन पर पुनर्वास का प्रस्ताव है।
अभिराम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने मांग किया कि सांताक्रुज के निवासियों का पुनर्वास एयरपोर्ट की मौजूदा जमीन पर किया जाय जबकि विले पार्ले और अंधेरी के प्रभावितों को गावदेवी, लेलेवाड़ी, मारोल टेक्निकल एरिया और लीला होटल के पास उपलब्ध भूखंडों पर बसाया जाय। उन्होंने पात्रता निर्धारित करने के लिए मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (एमयूटीपी) की कट-ऑफ तारीख तय करने और सर्वेक्षण पूरा होने की तारीख को आधार मानने की मांग भी किया।
बैठक में प्रभावितों ने दुकानदारों को दुकान के बदले दुकान देने, पात्र घर मालिकों को 500 वर्गफुट कारपेट एरिया का मकान उपलब्ध कराने और प्रत्येक परिवार को रख—रखाव के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग किया। इसके अलावा प्रस्तावित पुनर्वास क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल, विवाह सभागार, सामाजिक विकास केंद्र, शॉपिंग सेंटर, खेल मैदान और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। पुनर्वासित परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में एडवोकेट सुंदर पाडमुख, मेहरून अंसारी, अनिल गावंडे सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा पुनर्वास परियोजना से प्रभावित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Must Read