उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप: आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। ताइक्वांडो एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और राउंड 11 किक बॉक्सिंग फिटनेस क्लासेस एवं गर्ल्स अकादमी का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों मे फिज़ा रियाज़ व अनुराधा स्वर्ण पदक, इरम, अलशिफा, अंबिया, ज़ैनब, इस्मा और नाज़िश रजत पदक और अक्सा, हाजरा, ज़िकर और अरनव प्रताप सिंह कांस्य पदक विजेता हुए। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में मुकेरीगंज स्थित राउंड 11 किकबॉक्सिंग फिटनेस क्लासेस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुँचे रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल और अकादमी के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आरिफ खान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष श्रेय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे इसी लगन और कड़ी मेहनत के साथ आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर देश, प्रदेश और अपने जिले का नाम रोशन करते रहे। अकादमी के संस्थापक आरिफ़ खान ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर कराटे गर्ल्स अकादमी की कोच अलीशा शाहिद, वासिक आदि मौजूद रहे।











