कपकपाती सर्दी में न्याय मांगने के लिये धरने पर बैठा परिवार

कपकपाती सर्दी में न्याय मांगने के लिये धरने पर बैठा परिवार

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फ़िरोज़ाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र घुनपई पर हाड़ कपा देने वाली सर्दी में न्याय को धरने पर एक परिवार बैठ गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसडीएम के सामने आत्मदाह करने की कही बात आपको बता दें कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र घुनपई में एक पूरा परिवार अपने बच्चों संग नेशनल हाइवे के पास धरने पर बैठ गया। रविवार तड़के पांच बजे करीबन तक परिजन धरने पर बैठे रहे। परिवार के लोगों का कहना था न्याय न मिलने तक धरना जारी रहेगा। परिवार के लोगों का आरोप था कि डीएम व एसएसपी से भी शिकायत कर चुके हैं। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बीते दिनों अधिकारियों से बात कर अवगत कराया था परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। परिवार के लोगों ने दुखी होते हुए दर्द भरी आवाज में कहा नही मिला इंसाफ तो मय बच्चों के एसडीएम साहब के यहां जान दे देंगे। पीड़ित परिवार के लोग बोले कट्टा बंदुक ले लेकर दबंग आते है और हम लोगों को धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सीमांकन जांच तक की बात कही फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं है। परिवार के लोगों ने कहा कि इंसाफ ना मिला तो एसडीएम साहब के यहां जान दे देंगे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA