युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छोड़ गया एक सुसाइड नोट | #TEJASTODAY
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज खास गांव के पास एक कालेज के सामने अपने कमरे में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया लेकिन पुलिस उसे बताने में असमर्थता जाहिर कर रही है। युवक ने फांसी क्यों लगायी इसका पता नहीं चल सका। वह अपने ननिहाल में रहता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन चौहान (24) पुत्र सुधीर चौहान अपने ननिहाल में नवासे पर रहता था। रविवार रात उसने कमरे में अपने को बंद कर फांसी पर झूल गया। परिजनों द्वारा सुबह जब खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फांसी पर झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने भी गहना से जांच पड़ताल की। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है लेकिन पुलिस उसके बारे में बताने में असमर्थतता जता रही है।