दो दिवसीय श्रीराम कथा अमृत वर्षा का हुआ भव्य समापन

दो दिवसीय श्रीराम कथा अमृत वर्षा का हुआ भव्य समापन

भागवत कथा व्यथा को दूर करती है: वेद प्रकाश दास
पराऊगंज, जौनपुर। महावीर सेवा समिति द्वारा महावीर मंदिर छातीडीह गांव में दो दिवसीय श्रीराम कथा अमृत वर्षा का आयोजन हुआ जहां कथावाचक वेद प्रकाश दास ने कथा के समापन पर कहा कि हमारा अनमोल समय परदोष दर्शन में खप रहा है। मानव बनना तो सरल है परंतु मानवता लाना कठिन है। कथा सत्संग की परम्परा बहुत पुरानी है। भागवत कथा व्यथा को दूर करती है। जिस प्रकार अशोक वाटिका में सन्त हनुमान जी द्वारा कथा सुनकर सीता मां की व्यथा दूर हो गयी, उसी प्रकार उद्धव और वज्रनाभ के पावन मिलन की कथा का भाव बोध कराते हुये संसार की हर वस्तु नश्वर है। मोह ग्रस्त होकर ऐसा कर्म ना करें जिससे पश्चाताप करना पड़े।
कथा में उपस्थित प्रबन्धक डा. अजयेन्द्र दुबे का समिति के पदाधिकारी ने माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुधाकर मिश्र ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। डॉ दुबे ने मंचस्थ संत श्री का अभिनन्दन करते हुये बताया कि कथा कहानी की तरह सुनना ही जीवन में अमिट होती है। हम सभी के जीवन में अमंगल को हरण करके कथा मंगल में बदलता है। श्रद्धालु जनों ने आरती वंदन किया। इस अवसर पर सरोज मिश्र, पुष्पा मिश्र, सुमन मिश्र, उर्मिला देवी, दमयन्ती मिश्र, बिन्दु पाण्डेय, वन्दना मिश्र, रूचि श्रेजल शुक्ल, भूषण मिश्र, रामसुमेर मिश्र, जगमोहन मिश्र, राघवेन्द्र मिश्र, प्रमोद मिश्र, दया मौर्य, दशरथ मिश्र, अनिल मिश्र, उमेश मिश्र, विद्या निवास मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र, श्याम सुन्दर मिश्र, अरुण मिश्र, विवेक मिश्र, श्यामधनी यादव पत्रकार, सुलफानी यादव, संतोष शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA