जिसमें डब्लूडब्लूई में पहले भारतीय मूल के विश्व चैम्पियन रहे पहलवान व अभिनेता द ग्रेट खली का आगमन होगा। जहां जौनपुर फिटनेस जिम का शुभारम्भ द ग्रेट खली, पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू करेंगे। आशुतोष सिंह एवं राहुल सिंह ने बताया कि जौनपुर फिटनेस जिम जनपद का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला जिम है जिसमें जिम से सम्बन्धित लगभग सभी उपकरणों की सुविधा दी गई है। हमारे यहां कार्डियो एण्ड स्ट्रेंथ, ओपन एयर क्रासफीट, योगा क्लासेस, जुम्बा क्लासेस, डांस क्लासेस, सीसीडी कॉफी मशीन, कैफेटेरिया की व्यवस्था उपलब्ध है।









