बाइक को ट्रक ने पीछे से रौंदा, पति-पत्नी की हुई मौत
आरके धनगर
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम आगरा से मथुरा लौट रहे बाइक सवार दम्पत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। करीब आंधे घंटे बाद पुलिस ने आगरा-दिल्ली राष्टीय राजमार्ग सुचारू करवा पाए। जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव अल्लापुर के रहने वाले महावीर सिंह अपनी पत्नी गुल्लो देवी के साथ बाइक से आगरा से मथुरा जा रहे थे।
थाना फरह क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।