वीरांगना लक्ष्मी बाई के शौर्य एवं बलिदान को देश का नमन

  • वीरांगना लक्ष्मी बाई के शौर्य एवं बलिदान को देश का नमन

  • प्रभारी जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर पूरा देश उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन कर रहा है। प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई का नाम भारतीय इतिहास में साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध उनके अद्वितीय संघर्ष ने देशवासियों में आजादी की अलख जगाई। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। 19 नवंबर 1835 को जन्मी मणिकर्णिका, जिन्हें दुनिया ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में जाना, ने अपने शौर्य से इतिहास में अमिट स्थान बनाया। 18 जून 1858 को रणभूमि में वीरगति प्राप्त करने वाली इस महान वीरांगना की गाथा आज भी हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम का संचार करती है।