HomeTrendingनगर निगम ने पॉलिथीन के विरुद्ध चलाया सघन अभियान, वसूला 26 हजार...

नगर निगम ने पॉलिथीन के विरुद्ध चलाया सघन अभियान, वसूला 26 हजार का जुर्माना

  • नगर निगम ने पॉलिथीन के विरुद्ध चलाया सघन अभियान, वसूला 26 हजार का जुर्माना

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध सघन अभियान, बड़ी कार्यवाही में 42 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त, 26,000 का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है। साथ ही नागरिकों को जागरूक कर वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करना भी है।
इसी क्रम में विगत 3 दिवस में औरंगाबाद जॉन में प्रभावी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान टीम द्वारा सघन जांच करते हुए टाउनशिप चौराहा, मंडी चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग 42 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। उक्त प्रकरण में कठोर कार्यवाही करते हुए 26,000 का अर्थदंड (जुर्माना) मौके पर ही वसूल किया गया। यह संपूर्ण कार्यवाही नगर निगम की अधिकारी श्रीमती कल्पना सिंह चौहान द्वारा संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान ईटीएफ टीम के साथ टीम लीडर विजय वीर सिंह, राजेश कुमार तथा नगर निगम के अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा समस्त व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों से पुनः अपील की गई कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करें तथा कपड़े, कागज या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का प्रयोग करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक का उपयोग या भंडारण करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध और भी कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read