विशाल रस्तोगी रामपुर कलां, सीतापुर। स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाश तीन भैंस चुरा ले गए। एक ग्रामीण के जागने पर लाठी से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना इलाके के ग्रामसभा सेमरा गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे कई घरों से बदमाशों ने भैंस चोरी कर ली। बदमाश डाले में लादकर ले जा रहे थे। तभी गांव के ही राजेन्द्र प्रमाद ने देख लिया। इस पर राजेंद्र पर बदमाशों ने असलहा तानते हुए लाठी से प्रहार कर दिया। जिसमें राजेन्द्र प्रसाद चोट आई है। गांव के निवासी रामकुमार की भी दो भैंस गायब थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन भैंस बदमाश ले गए हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। फायरिंग जैसी कोई भी घटना नहीं हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।