भारतीय किसान संघ की बैठक में बरिस्ता के मुखिया का हुआ सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
सन्दीप सिंह
प्रतापगढ़। जिले के विकास खण्ड मांधाता के ग्राम समिति बरिस्ता की बैठक जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार सिंह के आवास बरियारपुर
में भारतीय किसान संघ की बैठक में ग्राम समिति बरिस्ता के अच्छे किसान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह (खिया) को अच्छी खेती के लिए मंच द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम समिति अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने किया।
मंच द्वारा भारत माता, भगवान बलराम व दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मान सिंह काशी प्रांत, जिला प्रभारी कौशांबी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेश प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. भारत लाल गुप्ता, शशिकांत मिश्रा उपाध्यक्ष विकास खण्ड मान्धाता, रामजी गुप्ता जैविक प्रमुख विकास खण्ड मांधाता, बरिस्ता ग्राम समिति के मंत्री डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह (फौजदार), हरिकेश सिंह, बबलू सिंह, ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, ज्ञान सिंह, संदीप सिंह, मार्कण्डेय सिंह, टीकेसिंह, चंडी सिंह, अर्जुन सिंह, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






