नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

जनप्रतिनिधियों व डीएम ने वितरण किया नियुक्ति पत्र
अब्दुल शाहिद
बहराइच। लखनऊ लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन रोजगार अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रकिया के तहत 278 सहायक आचार्य 2142 स्टाफ नर्स एवं 48 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण तथा आपात कालीन एम्बुलेंस सेवा के अन्तर्गत 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस के फ्लैग आफ कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सदर बहराइच अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके उपरान्त जनप्रतिनिधियों, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जनपद में नवनियुक्त 76 स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद के लिए कुल 139 स्टाफ नर्सो का चयन किया गया है जिसमें से कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 76 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। प्रदेश के स्वास्थ्य केन्द्रों को संसाधनों से लैस किया गया है। प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही है। प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कालेज संजय खत्री, सीएमएस डॉ एम.एम. पाण्डेय, चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान सहित मेडिकल कालेज के शिक्षण, स्टाफ, नवनियुक्त स्टाफ नर्स सहित तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA