अवैध क्लीनिक का पर्दाफाश करने वाले पत्रकार पर संचालक ने दी झूठी तहरीर

अवैध क्लीनिक का पर्दाफाश करने वाले पत्रकार पर संचालक ने दी झूठी तहरीर

पीड़ित पत्रकार व उसके परिवार को दबंगों से मिल रही जानमाल की धमकी
पीड़ित का आरोप— फर्जी मामले में फंसाने का षड़यंत्र रच रहा क्लीनिक संचालक
संदीप पाण्डेय
नसीराबाद, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा नसीराबाद में गैर कानूनी तरीके से अवैध क्लीनिक की खबर छपने के बाद बौखलाए क्लीनिक संचालक ने थाने में पत्रकार के खिलाफ झूंठी तहरीर दे दी। बताते चलें कि बीते कई वर्षों से नसीराबाद कस्बे में डा. अर्चना सिंह राठौर द्वारा अवैध क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था जिसकी दैनिक अखबारों में खबर छपने के बाद अवैध क्लीनिक को बंद कर दिया गया है। वहीं खबर छपने से बौखलाये क्लीनिक संचालक द्वारा पीड़ित स्थानीय पत्रकार मो. इसराइल को फोन पर ही परिवार समेत जानमाल की धमकी देते हुए नसीराबाद थाने में पत्रकार पर फर्जी तहरीर दे दी है। इस बावत थानेदार रामलखन पटेल का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच करवायी जा रही है। उधर पीड़ित पत्रकार का कहना है कि डा. अर्चना द्वारा नसीराबाद कस्बे में कई वर्षों से अवैध महिला क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था जिसकी मेरे द्वारा खबर में चलाई गई थी। खबर चलने के बाद अवैध क्लीनिक संचालक द्वारा मुझे परिवार समेत लगातार जानमाल की धमकियां मिल रही हैं। वहीं पीड़ित का यह भी कहना है कि क्लीनिक संचालक के पति ओपी राठौर द्वारा षड़यंत्र के तहत मुझे फर्जी केस में फंसाने की एलानिया धमकी दे रहे हैं।

फर्जी क्लीनिक का नसीराबाद में जमावड़ा लगा हुआ है। महिला क्लिनिक के नाम अवैध रूप से चल रहे इस क्लीनिक को संचालकों ने बन्द कर दिया है। साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध क्लीनिक में हड़कंप मच गई।

क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनके प्रशंसक यह कहते फिरते रहे हैं कि पत्रकारों की आवाज को तो हम दबा देंगे, क्योंकि डॉक्टर राठौड़ साहब जिनकी पकड़ थाने से लेकर रायबरेली के कुछ छुटभैय्या नेताओं से बड़ी अच्छी है। वह नेता पहले की तरह फिर से डॉक्टर साहब की दुकान को बचा लेंगे लेकिन यह तो आने वाला व्यक्त ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA