दिल्ली पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का हुआ भव्य समापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का हुआ भव्य समापन

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कैम्प 19 मई से शुरू हुआ था और इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समर कैंप का समापन समारोहपूर्ण रूप से बदायूं शहर का नाम रोशन करने वाली एक महान शख्सियत शकील बदायूंनी को समर्पित था। शकील बदायूंनी साहब ने अनेकों गाने लिखे जो फिल्म जगत में हिट हुए। आज समापन समारोह में शकील जी द्वारा लिखे हुए गानों पर ही बच्चों ने शिरकत की। शकील जी के लिखे गानों पर ही नृत्य गायन तथा वादन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। समस्त प्रस्तुतियां शकील बदायूंनी जी के गानों पर ही दी गई जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने समर कैंप के 10 दिन में जो सीखा उसकी अद्भुत प्रस्तुतियां दी विद्यार्थियों ने अनेकों कला कौशल का प्रदर्शन किया, जिनमें नृत्य, नाटक, गायन, वादन, मूर्ति कला, जुंबा, क्राफ्टिंग, पेंटिंग आदि कलात्मक प्रस्तुतियां शामिल थी। इसी के साथ बच्चों ने पितामह भीष्म संवाद पर एक अद्भुत नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा 10 तथा कक्षा 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं को एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह व विद्यालय के डायरेक्टर विवेक भारती, मैनेजर ज्योति सक्सेना द्वारा सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बच्चों द्वारा 10 दिनों में सीखी गई गतिविधियों की प्रस्तुति के लिए कला व मूर्तिकला प्रदर्शनी तथा फूड स्टॉल भी लगाए गए। मुख्य अतिथि एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि डीपीएस का इतिहास रहा है कि वह बेहतरी के लिए जाना जाता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। यह समर कैंप इसका साक्षी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे ने कहा कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में निरंतर सीखने की कला में वृद्धि करना था। सीखना मानव जीवन का मूल आधार है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में जो व्यक्ति सीखना नहीं चाहता वह पीछे रह जाता है जीवन के हर चरण में कुछ नया सीखना हमारे व्यक्तित्व को निखारता है इसलिए सीखने की प्रक्रिया को कभी ना रोके, जहां जो सीखने को मिले सीखें, सीखना जीवन है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। समस्त कार्यक्रम एक्टिविटी इंचार्ज शिवांगी कंचन अंशी सोना व ध्रुव सिंह की देखरेख में हुए। संचालन विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विवेक भारती, मैनेजर ज्योति सक्सेना, फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना, पुनीत सक्सेना, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्रायें व अभिभावक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA