HomeBiharबहुजानों की हकमारी अब नहीं चलेगी: आलोक

बहुजानों की हकमारी अब नहीं चलेगी: आलोक

बहुजानों की हकमारी अब नहीं चलेगी: आलोक

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि बहुजानों की हकमारी अब नहीं चलेगी। 85% की आबादी जिनकी है, उनके लोग नौकरियों में महज 15 फीसद हैं। आजादी के 75 साल बीत गए, लेकिन अब भी वाजिब भागीदारी वंचित तबके को नहीं मिली है। लेकिन, समय अब आ गया है, एकजुट होकर अपनी हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करना है। मंत्री श्री मेहता सोमवार को नगर भवन नवादा में पार्टी द्वारा आयोजित अति पिछड़ा सामाजिक जागरूक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर 100 में 90 की बात किया करते थे। वे यूं ही जननायक नहीं बने। उनसे बड़ा जननेता बिहार में तब कोई नहीं थे। उनके विचारों को अपने दामन में समेटकर लालू प्रसाद जब 90 में सत्ता में आए तो आगे बढ़ाने का काम किया। जब तक सत्ता में रहे व्यवहारिक रूप में सामाजिक न्याय की धारा को आगे बढ़ाने का काम किया। काजोर लोगों के मुंह में आवाज दी। नई पीढ़ी के लोग जो इन बातों को नहीं जानते हैं, उन्हें जागरूक करना है। जगदेव बाबू ने कहा था अपनी पूरी भागीदारी के लिए एक पीढ़ी को गोली खानी पड़ेगी। दूसरी पीढ़ी को जेल जाना पड़ेगा। तब तीसरी पीढ़ी राज करेगी। जगदेव बाबू की बातें सच साबित हुई। वे गोली खाकर शहीद हुए। दूसरी पीढ़ी के नेता लालू यादव जेल गए। अब वक्त आ गया है तीसरी पीढ़ी का, आप लोग राज करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के नीतियों की जमकर सराहना की। जातीय गणना को क्रांतिकारी कदम बताया। आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया। कहा की बहुत कुछ इस गणना ने सामाजिक स्थिति को साफ कर दिया है। कार्यक्रम को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, नवादा विधायक विभा देवी, गोविंदपुर विधायक मो. कमरान, रजौली विधायक प्रकाश वीर, विधायक भरत भूषण मंडल, राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेणु सिंह, राजद के जिला महासचिव चंदन चौधरी, जिला सचिव राजेश यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिनोद चौहान और संचालन गौतम कपूर ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read