डीएम ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
सीतापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने नगर क्षेत्र में बनाए गए दो मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज, सीतापुर तथा पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों का गहनता से अवलोकन किया। दोनों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्मिकों की तैनाती, पोलिंग पार्टियों के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी लिया।













