मछलीशहर, जौनपुर (टीटीएन) 11 जून। जिला मुख्यालय से वापस लौट रही महिला स्वास्थ्यकर्मी के गले से गुरुवार को देर रात सोने की चैन छीनकर बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस ने पीछा किया किन्तु उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे। जानकारी के अनुसार बधवा बाजार क्षेत्र में तैनात आशा पाण्डेय बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय से देर रात लौट रही थी। जौनपुर मार्ग पर थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर महिला स्वास्थ्य कर्मी के गले से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर ही महिला के गले से चैन खींचकर मड़ियाहू की तरफ फरार हो गये।
घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर पेट्रोल पम्प के कर्मचारी और आसपास के लोग जमा हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय और 112 नम्बर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मड़ियाहंू रोड पर काफी दूर तक पीछा किया मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस वापस लौट आयी। लगातार चैन स्नैचिंग की हो रही घटना से लोग दहशत में है।