दस दिवसीय ब्रज रजोत्सव का मुख्यमंत्री कर सकते हैं शुभारम्भ!

दस दिवसीय ब्रज रजोत्सव का मुख्यमंत्री कर सकते हैं शुभारम्भ!

आरके धनगर
मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 10 दिवसीय ब्रज रजोत्सव का शुभारंभ 10 नवम्बर से होने जा रहा है जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया। इसी साल में मुख्यमंत्री का तीसरी बार मथुरा आगमन होगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन से लेकर सभी अधिकारी उनके आगमन की तैयारियों में जुट गया है लेकिन अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन पुलिस प्रशासन इसकी पुष्टि की है। रविवार को नगर आयुक्त ने हैलीपेड का निरीक्षण किया है। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रज रज उत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सहमति मिल गई है जिससे उनका कार्यक्रम तय माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुट गया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस बार 10 दिवसीय ब्रज रजोत्सव का आयोजन मथुरा सहित जनपद भर के तीर्थ स्थलों पर करने जा रहा है। इसमें मुख्य आयोजन वृंदावन स्थित कुंभ क्षेत्र में होंगे। कुंभ स्थल पर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। वहीं ब्रज रज उत्सव के दौरान यमुना के विश्राम घाट पर लेजर शो कराए जाने का फैसला लिया गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया था। इसके बाद सरकार ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया।

वृंदावन के यमुना किनारे देवराहा बाबा घाट पर कुंभ मेला क्षेत्र में 10 से 19 नवंबर तक ब्रज रजोत्सव में ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रजोत्सव में ब्रज संस्कृति से संबंधित धार्मिक, परंपरागत, लोक नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुंभ मेला स्थल पर सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया जा रहा है। इस मंच के माध्यम से ब्रज के कलाकार अपनी प्रतिभा प्रदर्शन कर लोगों को ब्रज की लोक कला से रूबरू कराएंगे। रजोत्सव की तैयारियों के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारी दौरा कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण, पार्किंग आदि के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent