तहसील प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा
तहसील प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा
जितेंद्र सिंह चौधरी
पिण्डरा, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र पिंडरा तहसील के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तहसील प्रशासन द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो पिंडरा तहसील से पिंडरा बाजार व गांवों में पहुंची और सभी से अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया।
इस दौरान नायब तहसीलदार साक्षी राय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता एसआई फूलपुर अखिलेश यादव, कानूनगो रवीन्द्र सिंह, लेखपाल वीरेन्द्र प्रसाद, बबलू, विवेक गुप्ता, कमलेश सोनकर, गौरव गुप्ता, अरविंद पटेल, शाहिद खान, सुभाष सोंखर,इकराम खान, साहब लाल समेत अनेक लोग रहे।