सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
स्नानागार में घुसकर किशोरी के साथ जबरन किया बलात्कार | #TejasToday
जौनपुर। जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित एक गांव में युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके बाथरूम में घुस कर बलात्कार कर दिया है और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की खोज कर रही है। समाचार प्रेषण तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर लगभग 30 मीटर की दूरी पर बने शौचालय में सुबह के समय शौच करने गयी थी। शौचालय के बगल में एक स्नान गृह भी बना था। किशोर के प्रति बुरी नजर रखने वाला युवक जब किशोरी शौचालय गयी तो युवक बगल स्थित बाथरूम में घुस कर छिप गया। किशोरी शौच क्रिया से निवृत्त होकर बगल के स्नानागार में घुसी तो युवक ने उसे दबोच लिया और उसका मुंह दबा कर उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार भी हो गया।
तृषा द्विवेदी की प्रथम कृति तृषाकृति पुस्तक का हुआ विमोचन | #TejasToday