HomeJaunpurटीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया कबाड़ से जुगाड़ का हुनर |...

टीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया कबाड़ से जुगाड़ का हुनर | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

टीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया कबाड़ से जुगाड़ का हुनर | #TejasToday

टीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया कबाड़ से जुगाड़ का हुनर | #TejasToday

सौरभ​ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में गुरुवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह मेला शून्य लागत तथा बिना अतिरिक्त खर्चे के नवाचार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया गया। इस मेला में सरकारी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने शैक्षणिक मॉडल के माध्यम से अपनी वौद्धिक क्षमता तथा दक्षता का भी प्रदर्शन किया। टीएलएम मेला में कबाड़ से जुगाड़ का हुनर देखने को मिला। मिशन प्रेरणा के प्रभावों का अध्ययन करने हेतु दिल्ली विश्वविद्यालय से आई दो शोध की छात्राएं उज्ज्वल व शेफाली ठाकुर ने एक से बढ़कर एक माडलों को देखकर प्रशंसा करते हुए कहा कि टीएलएम मेले में शिक्षकों द्वारा तैयार किये गए माडलों के साथ दी गई प्रस्तुति देखकर लगा कि सरकार का मिशन प्रेरणा सही रास्ते पर चल रहा है। कार्यक्रम में न्याय पंचायत के सभी 13 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पाण्डेय, बीडीओ डा. छोटे लाल तिवारी व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी ने कहा कि बच्चों के मन से किताबी पढ़ाई का बोझ तथा डर कम करना आज की एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को शिक्षक अपनी सकारात्मक सोच तथा उच्च दक्षता से समाप्त कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने मेला में शिक्षकों से स्कूलों की शिक्षा को रुचिकर तथा सरल बनाने में अपनी बौद्धिक दक्षता का बेहतर इस्तेमाल करने की अपील की गई। उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को समस्त एआरपी को भी सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से बेसिक शिक्षा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। शिक्षिका संयुक्ता सिंह ने स्वागत व प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाशप्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय व संचालन रवि प्रकाश मिश्रा व डा. सन्तोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युजंय सिंह, डा. अखिलेश सिंह, अजय मौर्य, कमलेश यादव, आलोक सिंह, अजय पांडेय, चित्रसेन सिंह, श्वेता सिंह, आनन्द सिंह, आनन्द सिंह देव, सुशीला यादव, प्रभु नारायण सिंह, हरिश्चंद्र, रंजय रजक, दीप प्रकाश सिंह, सीमा उपाध्याय, अंकिता सिंह आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल Pizza Paradise की तरफ से देवउठनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #TejasToday

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read