Homeप्रादेशिकशिक्षिका ने बदला विद्यालय का कायाकल्प | #TEJASTODAY

शिक्षिका ने बदला विद्यालय का कायाकल्प | #TEJASTODAY

शिक्षिका ने बदला विद्यालय का कायाकल्प | #TEJASTODAY

शाहिद शेख
फतेहपुर। जहां एक तरफ कोरोना का डर लोगों को सता रहा है वहीं कुछ प्राथमिक विद्यालय के टीचर इस महामारी के दौरान भी शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास के साथ बच्चों को उचित शिक्षा की ब्यवस्था उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही हैं

आपको बता दें मलवां विकास खंड के पहरवापुर में मौजूद प्राथमिक विद्यालय अपने आप में प्रशंसा के काबिल है जिसमें कार्यरत प्रधानाचार्य नीलम भदौरिया की मेहनत और लगन ने विधालय की कायाकल्प ही बदल कर रख दी है आपको बता दें नीलम भदौरिया को कई बार कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया जा चुका है आपको बताते चलें कि फूलों के बगीचे से सजा विधालय प्रागंड की रूप रेखा देखने के साथ-साथ दीवारों में की गई पेंटिग काबिले तारीफ है। जिसमें विधालय की प्रधानाचार्य नीलम भदौरिया को शिक्षा के क्षेत्र में इतना बड़ा योगदान देने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

छः लोगों का शान्ति भंग में चालान  | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर (टीटीएन) 09 अगस्त। नाली विवाद को लेकर नगर से सटे खरौना गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना में कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर शान्ति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया। खरौना गांव में शनिवार की दोपहर एक नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने छः लोगों को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान कर दिया। मूल्यांकन के बाद बुनकरों का प्रशिक्षण सम्पन्न | #TEJASTODAY जौनपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बुनकर ट्रेड में कार्य करने के अनुभवी कामगारों को प्रमाणीकरण करने हेतु तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण की छठवीं बैच का मूल्यांकन प्रकिया के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला समन्वयक राजीव सिंह के कुशल निर्देशन में यूपीएसडीएम के द्वारा जनपद में बाहर से आये प्रवासियों को तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षण प्रदाता संस्था उद्योग विकास संस्थान द्वारा कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी जनपद में प्राप्त लक्ष्य 280 के सापेक्ष उक्त प्रशिक्षण बुनकर ट्रेड में कार्य करने वाले लोगों का कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफॉर्म व कोर्स मैटेरियल किट का वितरण किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के अंतिम बैच के आखिरी दिन असेसिंग बॉडी सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से आये असेसर ने सभी प्रशिक्षणर्थियों का असेसमेंट किया। जिसमें 29 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुये। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक, भीमसेन चौहान आदि उपस्थित रहे। नाले पर अतिक्रमण से खेत जलमग्न | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर (टीटीएन) 09 अगस्त। स्थानीय क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में नाले पर अतिक्रमण के चलते जल निकासी की गंभीर समस्या बनी है। जिसके चलते 150 बीघा से अधिक खेत जलमग्न हो गया। जिसमें किसानों के धान की फसल खराब हो रही है। वहीं संक्रमण रोगों का खतरा भी बना है। समाधान संगठन के लोगों ने उप जिलाधिकारी को पत्रक देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है। संगठन के अध्यक्ष जय सिंह विमल के नेतृत्व में दिये गये पत्रक में कहा है कि गांव से निकली ढाई किलोमीटर नहर जो अयोध्या मार्ग स्थित नाले में मिलती है। उक्त नहर पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कुछ लोगों द्वारा उक्त नहर पर पक्का निर्माण कराकर पानी जाने का रास्ता रोक दिया गया है। जिसके चलते बरसात का पानी खेतों में जमा होने से 150 बीघा धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं जल जमाव से संक्रामक रोगों का खतरा भी बना है। इस मौके पर अजय सिंह, ऋषि जायसवाल, सुरेश चंद, उमाशंकर एडवोकेट, अनूप जायसवाल आदि मौजूद रहे। Jaiswal enterprises की तरफ से आप सभी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं | #TEJASTODAY Jaiswal enterprises मछलीशहर पड़ाव (भारत टी.वी.एस. के सामने), जौनपुर | TEJASTODAY जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सबमर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139 चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में जमीनी विवाद में दंबगों ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को दंबगों ने गांव के 30 वर्षीय राजेश कुमार, 28 वर्षीय रमेश कुमार पुत्रगण रामकिशोर, 25 वर्षीय सोनम पत्नी रमेश कुमार, 60 वर्षीय रामकिशोर को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस दे दी है। बाइक हटाने के विवाद को लेकर प्रधान को मारी गोली | #TEJASTODAY हांथ में गोली लगने से बुरी तरह जख्मी जिला अस्पताल में भर्ती बृजेश विश्वकर्मा फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्राइम पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है मगर जिले में दबंगो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं ताजा मामला आया है खखरेडू थाना क्षेत्र का जहां बीच बाजार ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या करने कोशिश की गई। घटना खखरेडू थाना क्षेत्र के कोट गांव की है जहां पर ग्राम प्रधान मशर्रत को गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की गई जिसमें गोली हांथ में लगने से प्रधान के जख्मी होने की सूचना पर परिजनों ने इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों ने गोली मारने की वजह चुनावी रंजिश बताया और बताया कि पिछले वर्ष भी गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की गई जिसपर नदी में कूदकर प्रधान द्वारा जान बचाई गई थी साथ ही परिजनों का पुलिस पर बड़ा आरोप है कि अगर पहले ही अपराधियों पर कार्यवाई की जाती तो शायद आज यह घटना नहीं होती वहीं प्रधान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है वहीं पुलिस बताया कि बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने प्रधान को गोली मारकर फरार हो गए हैं जिसपर परिजनों द्वारा तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।

Must Read