टास्क फोर्स ने 35 ओवरलोड वाहन ट्रक किये सीज
डीएम व एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्यवाही
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा गठित टास्क फोर्स द्वारा पूर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दो दिनों में 35 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया है। जानकारी के अनुसार इस अभियान में उपजिलाधिकारी बांदा द्वारा एक वाहन, उपजिलाधिकारी नरैनी द्वारा ग्यारह ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा 3, खान अधिकारी बांदा द्वारा 10, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वार 6, पीटीओ बांदा द्वारा 4 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इस प्रकार पूरे जनपद में चलाये गये अभियान में कुल 35 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










