वननेस वन परियोजना में सन्त निरन्कारी मिशन ने किया पौधरोपण

वननेस वन परियोजना में सन्त निरन्कारी मिशन ने किया पौधरोपण

रूपा गोयल
बांदा। संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से राजकीय पुस्तकालय बांदा में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्वालुओं द्वारा मिशन के क्षेत्रीय संचालक डा. सुरेश सिहं बठीजा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संचालक अंबिका प्रसाद जी एवं पुस्तकालय के प्रभारी डा. सुशील गौतम भी उपस्थित थे। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह द्वारा कहे गए स्वर्णिम शब्द श्प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है। इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षाे से विभिन्न सामाजिक धर्मार्थ गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है।
इन कल्याणकारी गतिविधियों में प्रायः मेगा पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएँ, पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता अभियान इत्यादि सम्मिलित है। मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं सत्गुरु माता जी के निर्देशन में निरंतर क्रमवार रूप में भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जारी है। समाज कल्याण के इसी भाव से प्रेरित होकर अगस्त, 2021 के माह में, सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन ने पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर वननेस वन नामक एक मेगा परियोजना का आरम्भ किया।
इस परियोजना का लक्ष्य क्षों के समूह का रोपण करना एवं इनकी देखभाल करना था। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 317 स्थानों पर 1.30 लाख पौधों का रोपण किया गया। आज जब पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है तो ऐसे समय में पौधरोपण का महत्व ओर अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2020 से कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन का महत्व समझाया। साथ ही इसकी कमी से उत्पन्न होने वाले सभी दुष्प्रभावों से भी हमें भली भांति अवगत करवाया।
ज्ञात रहे कि मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है वह हमें इन वृक्षों से ही प्राप्त होती है। अतः इनका संरक्षण करना न केवल हमारा कर्तव्य है अपितु हमारे जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। निसंदेह निरंकारी मिशन की ऐसी कल्याणकारी योजनाएं पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को सुंदर बनाने हेतु एक प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम है जिस पर चलकर धरती को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं निर्मल बनाया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला