• Click here - to use the wp menu builder
Search

Lions Club Shahganj honored physicians

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह के आयोजन किया गया। जिसमें लायंस संस्था अध्यक्ष डॉ. डी. के. गुप्ता, सचिव लायन सुरेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष लायन रवि कांत जायसवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर लायन अब्बास भाई, पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जायसवाल, लायन मनोज पांडेय आदि ने राजकीय पुरुष चिकित्सालय में जाकर अधीक्षक डॉ. यू के सान्याल, डॉ. हरि ओम मौर्या, डॉ. आर बी यादव, डॉ. अमित, डॉ. आर के वर्मा सहित उपस्थित सभी चिकित्साधिकारी को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। संस्था सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज कोरोना महामारी चिकित्सक अपनी जान की परबाह न करते हुए दिन रात कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इस योगदान की जितनी भी तारीफ की जाये उतनी कम हैं लायन्स क्लब शाहगंज स्टार इनके जज़्बे को सलाम करती हैं।

लायन्स क्लब शाहगंज ने चिकित्सकों किया सम्मान

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - July 3, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]