963174
अमांपुर पाराशर कोचिंग सेण्टर ने आयोजित किया सम्मान समारोह
Previous article
Next article
इस मौके पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2024-25 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 33 छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विधार्थियों के चेहरे खिल गये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जागन सिंह, नगर संघचालक राकेश पाराशर, प्रबंधक गुड्डू पाराशर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जागन सिंह ने सभी विधार्थियों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर दिव्यांश पाराशर ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल विधार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ पाराशर ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह, नगर संघचालक राकेश पाराशर, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, प्रधानाचार्य आदेश मिश्रा, अध्यापक नरेश यादव, अध्यापक दुर्गेश उपाध्याय, रिंकू अग्रवाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, पुजारी सुखदेव दास, धनवीर सिंह, अश्वनी मिश्रा, डायरेक्टर दिव्यांश पाराशर, ऋषभ पाराशर, राघव तिवारी अध्यापक, विष्णु वशिष्ठ, सचिन सोलंकी सहित तमाम शिक्षक, विधार्थी आदि मौजूद रहे।





