आरआरएम कालेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
आरआरएम कालेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई आरआरएम इंटर कालेज बछगांव द्वारा गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. सुनील पांडेय एवं पूर्व प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डा. सुनील ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में घर-घर तिरंगा झंडा के रूप में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस वर्ष 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। झंडा हमारे भारतवर्ष का गौरव है हम सब इस पर गर्व करते हैं झंडा हमारी आन-बान-शान है। इसमें हम सबकी आत्मा बसती है। इस दौरान छात्र छात्राओं ने झंडा गान गाते हुए सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर आशीष शर्मा, रविंद्र मोहन शर्मा, मानवेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।