HomeTrendingसाइबर सेल आजमगढ़ की त्वरित कार्यवाही से 4 लाख की ठगी गयी...

साइबर सेल आजमगढ़ की त्वरित कार्यवाही से 4 लाख की ठगी गयी धनराशि वापस

  • साइबर सेल आजमगढ़ की त्वरित कार्यवाही से 4 लाख की ठगी गयी धनराशि वापस

  • बैंक व तकनीकी समन्वय से पीड़ित को मिली बड़ी राहत

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की सक्रियता एवं साइबर सेल की तत्पर कार्यवाही से एक साइबर फ्रॉड पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
आवेदक केहर सिंह यादव निवासी ग्राम दुबकी पोस्ट तोवा थाना फूलपुर के बैंक खाते से बिना जानकारी के अनधिकृत लेनदेन होने लगे। जानकारी होने पर आवेदक तत्काल बैंक पहुंचे जहां से उन्हें साइबर सेल से संपर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत आवेदक द्वारा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक नोडल अधिकारियों, भुगतान गेटवे एवं अन्य संस्थाओं से त्वरित समन्वय स्थापित किया गया। तकनीकी एवं विधिक कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
साइबर सेल एवं बैंक के संयुक्त प्रयासों से आवेदक के खाते से निकली सम्पूर्ण धनराशि 4,00,000 सफलतापूर्वक वापस कराई गई जिससे पीड़ित को बड़ी राहत मिली। आवेदक द्वारा जनपद पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यवाही करने वाली साइबर टीम
सफलता पाने वाली टीम में उ0नि0 रवि गौतम, हे0का0 ओम प्रकाश जयसवाल, का0 राहुल सिंह, का0 सत्येन्द्र यादव, का0 श्याम कुमार साहनी शामिल रहे।

साइबर सुरक्षा के लिये जनजागरूकता अपील
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in, cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सावधानियां
OTP, CVV, ATM PIN, UPI PIN किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक/एप डाउनलोड करने से बचें। स्क्रीन शेयरिंग ऐप (AnyDesk, TeamViewer आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें। सोशल मीडिया/WhatsApp पर निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब एवं KYC अपडेट के नाम पर आने वाले संदेशों से सतर्क रहें। बैंक/पुलिस/सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने वालों की पहचान सत्यापित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read