उक्त के क्रम में जौनपुर के वॉलीबाल पुरूष खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 8 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित वॉलीबाल खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी दिलीप कुमार वॉलीबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क कर प्रतिभाग कर सकते हैं।





