स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू, जिले में बढ़ी राजनीतिक हलचल
ओमकार सिंह/सोनू सिंह
अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार और स्टार प्रचारकों की जन सभाओं का दौर जनपद में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनपद में हो रहे धुंआधार जन सभाओं के क्रम में रविवार को भाजपा के स्टार प्रचारक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की सभा और बैठक भाजपा संगठन ने चार विधान सभाओं में तय किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह टांडा विधान सभा भाजपा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा के समर्थन में 10.30 बजे मुकाम पुर देवहट में, आलापुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम के समर्थन में ठेंगीपुर पदुमपुर में 12 बजे, विधान सभा जलालपुर भाजपा प्रत्याशी विधायक सुभाष राय के समर्थन में शास्त्री औद्योगिक इण्टर कॉलेज कर्बला कासिमपुर के मैदान में दोपहर 1 बजे जन सभा और विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के बंधन मैरिज लान पहितीपुर रोड अकबरपुर में 2:30 बजे विशाल कार्यकर्ता बैठक करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।