खेल मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है: राहुल सिंह

खेल मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है: राहुल सिंह

जितेन्द्र सिंह चौधरी
बाबतपुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में राज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में बच्चों के लिए खेल का आयोजन हुआ जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कई प्रकार के खेलों जैसे जंप एंड रिच, मैथमेटिकल रेस, पजल रेस, कबड्डी, खो-खो, क्रॉस फ्लोर का आयोजन हुआ। इसमें मैथमेटिकल रेस में राजदेव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। जंप एंड रीच रेस में सौरभ प्रथम स्थान और श्रद्धा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। पिक्चर पजल में गूंजन और तहसीफ हाशमी ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान अर्जित किया। क्रॉस फ्लोर में सूरज विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कबड्डी में दीपा ने प्रथम स्थान अर्जित किया एवं खो खो में नीतू सिंह ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डा. राहुल सिंह एवं एचएल वर्मा व प्रशासनिक अधिकारी विवेक प्रकाश दुबे ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent