भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में सपाईयों ने फूंका पुतला | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में सपाईयों ने फूंका पुतला | #TejasToday
जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिये जाने का विरोध जताते हुए नारेबाजी की।
इस मौके पर ऋषि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह-जगह पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों से किसान यात्रा निकाला। जहां पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया। वहीं कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान चौतरफा मार से बेहाल है। किसानों पर अपनी आवाज उठाने पर भाजपा उन पर लाठी, गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार कर दमनचक्र चलाती है। श्री यादव ने कहा कि अब यह आंदोलन जेल भरो आंदोलन के रूप में परिवर्तित होगा। सपा कार्यकर्ता इस आंदोलन को लगातार बढ़ाते रहे। इस दौरान सौरभ यादव, अमित, शुभम, अरूण यादव, अमन, रवि आदि मौजूद रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट