सपा ने सभी समाज को सम्मान देने कार्य किया: मनोज पांडेय | #TEJASTODAY
विपिन मौर्या
मछलीशहर, जौनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री/सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज पाण्डेय ने कहा कि सभी समाज को सम्मान देने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने उक्त बातें स्थानीय कस्बे के उमाशंकर मल्टी सिटी हास्पिटल नंद लाल पुरवा में प्रबुद्धजन व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
साथ ही आगे कहा कि मल्हनी विधानसभा उपचुनाव जनपद के मान सम्मान की लड़ाई है। कोरोना संक्रमण के काल में प्रवासी मजदूरों व गरीबों की मदद के लिये हमारे कार्यकर्ताओं ने जो कार्य किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाय, कम है। भाजपा की जन विरोधी, निरंकुश नीतियों से प्रदेश की जनता खिन्न है। वर्ष २०२२ का चुनाव में सपा की ही सत्ता होगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, सपा विधायक सनातन पाण्डेय, के.के. ओझा, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, लकी यादव, कार्यक्रम संयोजक डा.मनोज यादव, विजय तिवारी, श्याम नारायण बिन्द, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
धन्यवाद
Gepostet von Tejastoday.com am Samstag, 29. August 2020