एसपी ने पुलिस लाइन में भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया। पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैरक का निरीक्षण कर साफ सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर शस्त्रागार का निरीक्षण किया एवं परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। रिजर्व पुलिस लाइन में बेहतर साफ सफाई एवं छुट्टा गौवंशों को परिसर से बाहर करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत और उच्च सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर उनकी प्रगति को तीव्र करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। जिस भी स्थानों पर मरम्मत की आवश्यकता है एवं नए निर्माणाधीन कार्य अपेक्षित है उनके सम्बन्ध में रिपोर्ट तैयार कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। शाखा डायल-112 व यातायात शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नवनिर्मित थाना साइबर थाना का निरीक्षण किया गया। पुलिस कैंटीन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन हीरालाल कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।